Saturday, February 14, 2026
अन्य

    हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या,आक्रोशित लोगों ने आरोपी का घर फूंका

    राँची दर्पण डेस्क। राजधानी राँची के हिंदपीढ़ी इलाके में मुजाहिद आलम नामक एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

    गोली लगने के बाद घायल मुजाहिद को आनन फानन में अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया है। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

    इस जघन्य वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    कोतवाली एसपी मुकेश लूनायात के अनुसार अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अब तक अपराधी की पहचान नहीं हो सकी है।

    इधर, आक्रोशित मुहल्ले के लोगों ने शक के आधार पर आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर किसी तरह काबू पाया। पुलिस स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

    रांची पुलिस ने नगड़ी ईलाके से 2 पीएलएफआई उग्रवादियों को दबोचा

    खिजरी विधायक ने किया पीसीसी पथ का शिलान्यास, कहा- समस्याओं को दूर करना पहली प्राथमिकता

    लोकसभा-विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी नवोदय जनतांत्रिक पार्टी

    अविवाहित शिक्षिकाएं न घबड़ाएं, शादी के बाद ससुराल में होगी पोस्टिंग

    उड़ान के अरुण अग्रवाल को मिला मराग गोमके जयपाल सिंह मुंडा उत्कृष्ट शिक्षण सम्मान

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!