Home अपराध जतरा मेला घुमने गई नाबालिग से गैंगरेप, मौके पर 5 युवक गिरफ्तार

जतरा मेला घुमने गई नाबालिग से गैंगरेप, मौके पर 5 युवक गिरफ्तार

0

रांची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची अंतर्गत रातू थाना पुलिस ने जतरा मेला घुमने गई एक नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बीते कल 12 अप्रैल को गाँव वालों के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि जतरा मेला धुमने बहला फुसलाकर एक नाबालिक लड़की को टिगरा गाँव स्थित एक मिट्टी के घर में ले जाकर दुष्कर्म किया गया।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर उक्त नबालिग लड़की से पूछ-ताछ करने पर बताया गया है कि दिनांक 12 अप्रैल को सरहुल जतरा मेला दिखाने के लिए सुभाष तिर्की एवं विपिन मुंडा (पूर्व से एक दुसरे का जानते थे) के द्वारा जामटोली हेहल जतरा दिखाने के नाम पर मोटरसाइकिल से दोनों नबालिक को बैठाकर टिगरा गाँव स्थित एक मिट्टी के घर ले गया, जहाँ पहले से तीन लड़का सोनु लोहरा, उत्तम मुंडा, संजु मुंडा थे।

जब इनलोगों के द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया तो पीड़िता एवं उसकी सहेली के द्वारा विरोध करने पर दोनो सहेलियों को जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी बीच एक नाबालिक लड़की वहाँ से भागने मे सफल हो गयी।

तब सुभाष तिर्की, सोनु लोहरा, संजु मुण्डा बारी बारी से जबरन पीडिता के साथ शारीरिक संबंध बनाया। इन तीनो के बाद जैसे ही उत्तम मुण्डा पीड़िता के साथ गलत काम करने के लिए पकड़ा हुआ था, इसी बीच पीड़िता की सहेली गाँव वालों के साथ आ गई तथा गाँव वालो के सहयोग से पुलिस को सूचित किया गया।

तदपश्चात पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया गया है, इसमें उत्तम मुंडा एवं विपिन मुंडा के द्वारा अपराधिक सहयोग किया गया है। पुलिस के द्वारा अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तो का नामः सोनु लोहरा उम्र 22 वर्ष पिता छोटन लोहरा निवासी महादेव टंगरा थाना रातु, सुभाष तिर्की, उम्र करीब 19 वर्ष  पिता विनोद तिर्की,  निवासी तिगड़ा थाना रातु, संजु मुंडा उम्र 22 वर्ष पिता बुधवा मुंडा निवासी भीठा टोली सिमलिया थाना रातु, उत्तम मुंडा उम्र 22 वर्ष पिता स्व. सरयु मुंडा निवासी भीठा टोली सिमलिया थाना रातु, विपिन मुंडा उम्र 20 वर्ष पिता विशाल मुंडा निवासी भिठाटोली सिमलिया थाना रातु जिला रांची झारखंड।

कल्पना सोरेन ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- अब भाजपा…

पूर्वी सिंहभूभ बना हॉट सीट, गीता कोड़ा को चुनौती देगी जोबा मांझी

सांसद संजय सेठ का प्रयास रंग लाया, 150 टन का कचरा संधारण प्लांट तैयार

मोरहाबादी मैदान में होगा राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का भव्य आयोजन, 785 जनजातीय समुदाय का होगा जमावड़ा

ओरमांझी के युवा भाजपा नेता आशीष साहू पर यूपी में जानलेवा हमला की जांच शुरू

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version