अब इस अहम कार्य को लेकर राँची डीसी से मिलना वर्जित, जानें क्या है मामला

राँची दर्पण डेस्क। आर्म्स मामले को लेकर रांची डीसी अब किसी से नहीं मिलेंगे। उन्होंने अपने आवासीय कार्यालय में इससे संबंधित बोर्ड भी लगा दिया है। जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि आर्मस संबंधी कार्यों के लिए मिलना वर्जित है।

इसके तहत डीसी छवि रंजन अब आर्म्स लाइसेंस के संबंध में किसी से मुलाकात नहीं करेंगे। उन्होंने आर्म्स का कार्य लेकर आने वाले को मिलने से सीधे मना कर दिया है।

बता दें कि पिछले दिनों झारखंड विधानसभा में सीपी सिंह ने आरोप लगाया था कि रांची डीसी 3 लाख रुपए लेकर आर्म्स लाइसेंस दे रहे हैं। लाइसेंस को लेकर लग रहे आरोपों का साइड इफेक्ट अब नजर आ रहा है।

विदित हो कि रांची विधायक सीपी सिंह ने विधानसभा पर डीसी छवि रंजन पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने आर्मस लाइसेंस के लिए पैसे लिए हैं।

सिंह ने विधानसभा में कहा था कि मैंने एक व्यक्ति को आर्म्स लाइसेंस देने की पैरवी की थी। इस पर डीसी ने उस व्यक्ति को भेजने के लिए कहा था। जब वह व्यक्ति डीसी से मिलने पहुंचा तो पहले तो उसे बाहर बैठा दिया गया।

जब डीसी को फोन कर इसकी जानकारी दी तो बताया कि मिल लेते हैं। डीसी ने उस व्यक्ति को लाइसेंस तो दिया, मगर 3 लाख रुपए लेने के बाद।

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
error: Content is protected !!