अन्य
    Friday, October 17, 2025
    अन्य

      गिरिडीह में डीसी ने आदिवासी समाज के साथ सरहुल मनाया, मांदर की थाप पर थिरके भी

      रांची दर्पण
      गिरिडीह: झारखंड संस्कृति का परम्परागत प्रकृति पर्व सरहुल सोमवार को आदिवासी समाज से जुड़े लोगों में श्रद्धा-निष्ठा और उत्साह के साथ मनाया गया। पारम्परिक वेश-भूषा से सुसज्जित हो आदिवासी समाज के लोग सरहुल पर्व मनाने में जुटे थे।

      इस दौरान जिला मुख्यालय में बस स्टैंड स्थित मांझीथान में कई कार्यक्रम धूमधाम संपन्न हुए. कार्यक्रम में जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

      मौके पर समाज के युवक-युवतियों ने ढोल-नगाडों की थाप पर पारंपरिक तरीके से नृत्य करते हुये उपायुक्त का स्वागत किया।
      डीसी ने पूजा में भाग लिया 
      आदिवासी की संस्कृति और रीति रिवाज के साथ समाज के मांझी हड़ाम ने इस दौरान मांझीथान में पूजनोत्सव कार्य सम्पन्न कराया. पूजानोपरांत भव्य जुलूस निकाला गया। जिसमें समाज के युवक-युवतियों के साथ उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा भी मांदर बजाया.

      मांदर की थाप पर उपायुक्त भी थिरकते से खुद को रोक नही पाये। मौके पर उपायुक्त के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के अनुज नुनूलाल मरांडी और आदिवासी नेता सिकंदर हेम्ब्रम समेत कई नामचीन लोग आदिवासी लोकगीतों पर थिरकते देखे गये।
      प्रकृति से हमें काफी कुछ सिखने को मिलता है: डीसी
      इस मौके पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि जनजाति समाज प्रकृति की पूजा करते हैं। इससे हमें काफी कुछ सिखने को मिलता है।

      कहा कि आज के इस दौर में भी आदिवासी समाज अपने पुराने विधि विधान और रीति रिवाज को जीवंत रखने का काम किया है जो खुशी की बात है।

      उन्होंने कहा कि गांव में जंगलों में यह पूजा की जाती है। यह पर्व प्रकृति को सम्मान देना सिखाता है। कहा कि वर्तमान समय में एक साथ सभी धर्मावलम्बियों का त्योहार चल रहा है। लोग सभी पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं।

      अब इस अहम कार्य को लेकर राँची डीसी से मिलना वर्जित, जानें क्या है मामला

      भगवान बिरसा जैविक उद्यान में अगले माह आएगा एक नया मेहमान

      चुटूपालू घाटी में अति ज्वलनशील रसायन लदा टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला

      झारखण्ड के ग्रामीण जीवन को प्रदर्शित करने के लिए निवेशकों को मिलेगा यूं प्रोत्साहन

      क्षेत्रीय भाषा अतिक्रमण के विरोध में युवाओं ने की पदयात्रा, लगाए सरकार विरोधी नारे

      जुड़ी खबरें

      विश्व खाद्य दिवस 2025: ICAR-IIAB की किसान गोष्ठी ने बिखेरी उम्मीदों की किरण

      रांची, 16 अक्टूबर 2025 (रांची दर्पण संवाददाता)। दुनिया भर में भूखमरी और कुपोषण की चुनौतियों के बीच विश्व खाद्य दिवस हर साल एक नई...

      रांची में प्रथम धरती आबा जनजातीय फिल्म फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने मंगलवार को रांची के डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण अनुसंधान संस्थान में प्रथम...

      रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 30 नवंबर 2025 को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोर-शोर से शुरू...

      राष्ट्रीय मानकों पर चमकेंगे रांची के 3 प्रमुख बस टर्मिनल, 48.72 करोड़ मंजूर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और तेजी से बढ़ते शहरीकरण के लिए जानी जाती है, अब अपने परिवहन...

      रिम्स शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने दी कई जनकल्याणकारी सौगात

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

      हेमंत सरकार पर भड़का रघुवर दास का गुस्सा, कहा- ‘ऐसी निकम्मी सरकार पर धिक्कार’

      रांची दर्पण डेस्क | 09 अक्टूबर 2025 | झारखंड के युवाओं का भविष्य फिर एक बार अनिश्चितता की भंवर में फंस गया है। रात...