Home आस-पास बिना मास्क कांग्रेस विधायक ने अफसरों-जनप्रतिनिधों के बीच कोरोना जागरूकता अभियान पर...

बिना मास्क कांग्रेस विधायक ने अफसरों-जनप्रतिनिधों के बीच कोरोना जागरूकता अभियान पर यूं झाड़े लेक्चर!

0

ओरमांझी (राँची दर्पण)। ओरमांझी प्रखंड कार्यालय में खिजरी विधायक राजेश  कच्छप और प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिनव स्वरूप एवं अंचलाधिकारी विजय केरकेट्टा सहित प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। 

बैठक में कोराना के समय हो रही महामारी से बचने के लिए  प्रत्येक गांव में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की अपील की है।

मौके पर विधायक ने कहा कि अपने-अपने गांव में सभी लोगों को वैक्सीनेशन लेने की लिए जागरूक करें। वैक्सीनेशन से जीवन बचाया जा सकता है। इससे दूर ना भागे। सरकार सभी प्रखंडों में कोरोना वैक्सीन शिविर लगाकर वैक्सीनेशन  दे रही है।

उन्होंने कहा कि प्रखंड के मुखिया हो या पंचायत समिति सदस्य सभी अपने गांव में जाकर  हर एक व्यक्ति तक मिशन के बारे लोग बताएं और जागरूक करें और प्रेरित करें।

इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव स्वरूप,अंचलाधिकारी विजय केरकेट्टा, कांग्रेस नेता रमेश उरांव, कुदुश अंसारी, सफीउल्लाह अंसारी, बीना देवी  समेत अन्य मुखिया, पंचायत समिति सदस्य आदि  उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version