Home अपराध पिठोरिया से 3.97 लाख नकली नोट के साथ दो युवक धराए

पिठोरिया से 3.97 लाख नकली नोट के साथ दो युवक धराए

0

पिठोरिया (रांची दर्पण)। दिल्ली पुलिस ने पिठोरिया थाना क्षेत्र से नकली नोट के साथ शनिवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मो. तसुवर और मुन्ना के रूप में की गयी है।

दिल्ली पुलिस मौलाना नामक व्यक्ति को नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। इसकी निशानदेही पर दिल्ली पुलिस पिठोरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी करने पहुंची औऱ मो. तसुवर को गिरफ्तार किया। आरोपित के पास 3.97 लाख नकली नोट बरामद किया है।

आरोपित ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पिठोरिया थाना क्षेत्र के ही मुन्ना नामक आरोपित नोट उपलब्ध करवाता था।

इसके बाद दूसरे आऱोपित को भी पुलिस गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मुन्ना जेराक्स की दुकान चलाता है। इसी से नकली नोट भी बनाता है।

मुन्ना रंगीन फोटो स्टेट मशीन से नोट छापता है। पेपर कटर, ब्लेड स्केल की मदद से कटिंग करके हूबहू असली की तरह तैयार कर लेता है। सारा सामान उसकी दुकान में मौजूद है।

मो. तसुवर की गिरफ्तारी की भनक लगते ही पिठोरिया थाना में दुकान से जेरॉक्स मशीन सहित अन्य समान चोरी होने को लेकर प्राथमिकी का आवेदन दिया था।

आशंका के आधार पर पुलिस ने जब छानबीन शुरू की और आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने गिरफ्तारी का विरोध किया। हालांकि पिठोरिया थाना की पुलिस ने स्थानीय लोग को समझाकर मामले को शांत करवा दिया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version