अन्य
    Friday, October 17, 2025
    अन्य

      रांची रेलवे ओवरब्रिज के पास सेना भर्ती ऑफिस के सामने नारेबाजी, सड़क जाम

      राँची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची रेलवे ओवरब्रिज के पास सैंकड़ों की संख्या में युवक सेना भर्ती ऑफिस के सामने नारेबाजी कर रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में युवक के जमा होने की वजह से यातायात पूरी तरह से ठप हो गई और सड़क जाम है।

      आज कई जिले के सैकड़ों अभ्यर्थियों रांची पहुंचे हैं और सड़क को जाम कर दिया है। पुलिस इस मामले की जानकारी मिलने के बाद रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचकर सभी इनको को समझा कर शांत करा रही है और सड़क जाम हटा रही है।

      बता दें कि अग्निवीरों के लिए सरकार ने एक सेवानिधि की घोषणा की है। इसमें पहले साल युवाओं को 30 हजार रुपये मासिक पे पर रखा जाएगा। EPF/PPF की सुविधा के साथ अग्निवीर पहले साल 4.76 लाख रुपये पाएंगे। चौथे साल तक वेतन 40 हजार रुपये यानी सालाना 6.92 लाख रुपये पाएंगे।

      वार्षिक पैकेज के साथ कुछ भत्‍ते भी मिलेंगे। जिसमें रिस्‍क एंड हार्डशिप, राशन, ड्रेस और ट्रैवल एलाउंस शामिल होंगे। सेवा के दौरान डिसेबल होने पर नॉन-सर्विस पीरियड का फुल पे और इंट्रेस्‍ट भी मिलेगा। ‘सेवा निधि’ को आयकर से छूट दी जाएगी।

      अग्निवीर ग्रेच्युटी और पेंशन संबंधी लाभों के हकदार नहीं होंगे। अग्निवीरों को भारतीय सशस्त्र बलों में उनकी अवधि के लिए 48 लाख रुपये का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

      जुड़ी खबरें

      विश्व खाद्य दिवस 2025: ICAR-IIAB की किसान गोष्ठी ने बिखेरी उम्मीदों की किरण

      रांची, 16 अक्टूबर 2025 (रांची दर्पण संवाददाता)। दुनिया भर में भूखमरी और कुपोषण की चुनौतियों के बीच विश्व खाद्य दिवस हर साल एक नई...

      रांची में प्रथम धरती आबा जनजातीय फिल्म फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने मंगलवार को रांची के डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण अनुसंधान संस्थान में प्रथम...

      रांची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 30 नवंबर 2025 को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोर-शोर से शुरू...

      राष्ट्रीय मानकों पर चमकेंगे रांची के 3 प्रमुख बस टर्मिनल, 48.72 करोड़ मंजूर

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और तेजी से बढ़ते शहरीकरण के लिए जानी जाती है, अब अपने परिवहन...

      रिम्स शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने दी कई जनकल्याणकारी सौगात

      रांची दर्पण डेस्क। झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

      हेमंत सरकार पर भड़का रघुवर दास का गुस्सा, कहा- ‘ऐसी निकम्मी सरकार पर धिक्कार’

      रांची दर्पण डेस्क | 09 अक्टूबर 2025 | झारखंड के युवाओं का भविष्य फिर एक बार अनिश्चितता की भंवर में फंस गया है। रात...