Home पुलिस रांची पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी करवाई, शराब समेत 5...

रांची पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी करवाई, शराब समेत 5 धराए

0

ओरमांझी। रांची पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार करने वाले माफिया के खिलाफ बड़ी कारवाई की है। एसएसपी सुरेन्द्र झा के निर्देश पर ग्रामीण एसपी नौसाद आलम ने गुरुवार की सुबह पिठोरिया में छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है।

wine crime oina ranchi 2अवैध शराब के कारोबार में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची के पिठोरिया इलाके में अवैध शराब का कारोबार हो रहा है।

गुप्त सूचना के बाद रांची ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गुरुवार की सुबह पिठोरिया इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया और साथ ही साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा था। राजधानी रांची में हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली और पंजाब सहित कई अन्य राज्यों से अवैध शराब की खेप भेजी जाती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version