रांची खादगढ़ा बस स्टैंडः मूनलाइट बस में दीया से लगी आग, ड्राइवर-खलासी जिंदा राख

Ranchi Khadgarha Bus Stand Moonlight bus caught fire with a lamp driver cleaner alive ashes 1रांची दर्पण डेस्क। बीती दीपावली की रात रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी मूनलाइट नामक बस में आग लग गयी। आग लगने की वजह से बस में सो रहे दो लोगों की जल कर मौत हो गई।

दोनों मृतकों की पहचान मदन महतो और इब्राहिम के रूप में हुई है। इन दोनों को बस का ड्राइवर और खलासी बताया जा रहा है।

बस में दीया जलाने से लगी आगः बताया जा रहा है कि यह देर रात घटी है। फिलहाल खादगढ़ा टीओपी मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बस रांची से सिमडेगा मार्ग पर चलती थी। पुलिस के मुताबिक दीपावली की रात दीया जला कर बस में रखने की वजह से आग लगी है।

Ranchi Darpanhttps://ranchidarpan.com
वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।
जुड़ी खबरें

सर्वजन खबरें