पंडरा ओपी दोहरा हत्याकाण्ड का खुलासा, फतुहा से पकड़ाया आरोपी, जानें पूरा मामला

रांची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची के पंडरा ओपी इलाके में नाबालिग भाई-बहन के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी अर्पित को गिरफ्तार कर लिया है।

इसकी जानकारी सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने दी और बताया कि मुख्य आरोपी घटना को अंदाम देने के बाद फरार हो गया था। वह घटना के बाद से बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ के इलाके में छुप कर रह रहा था।

आरोपी को कमरे में नाबालिक के साथ मां ने पकड़ लिया था। जिसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। घटना में जिन लोगों का नाम सामने आ रहा था, उसमें कोई भी घटना में शामिल नहीं है।

घटना के बाद गठित एसआईटी टीम ने मामले की जांच की, जिसमें यह खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर मुख्य आरोपी अर्पित को बिहार के फतुवा से गिरफ्तार किया।

बता दें कि डबल मर्डर की वारदात पंडरा ओपी इलाके के ओझा मार्केट, जनक नगर रोड इलाके में  सुबह 4 बजे की है। यहां चंदा देवी अपने दो बच्चों एक साथ किराए के मकान में रहा करती थी, जबकि बच्चों के पिता और घायल मां के पति संजीव कुमार सिंह देश से बाहर आबू धाबी मे कार्यरत है।

घटना की सूचना घायल चंदा के पिता को सुबह साढ़े 5 बजे मिली। जिसके बाद वे चंदा के घर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा तो श्वेता मृत पडी हुई थी, जबकि नाती ओम और बेटी चंदा देवी घायल अवस्था में थे। उसके बाद सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने एसआईटी गठित करते हुए पुरे मामले की जांच शुरू की थी।

Exit mobile version