झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, 14 और 16 सितंबर को भारी बारिश के आसार

रांची दर्पण डेस्क। समूचे झारखंड राज्य में आनेवाले दिनों में किया ऑरेंज अलर्ट मौसम में बारिश का असर देखा जायेगा। 16 सितंबर तक राज्य में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की मानें तो 13 सितंबर को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि अन्य हिस्से में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इसमें दुमका, गोड्डा, गढ़वा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, साहेबगंज में भारी बारिश की संभावना है।

वहीं, 14 और 15 सितंबर को मध्य, दक्षिणी पश्चिम और उत्तर पूर्व में भारी बारिश की जानकारी दी गयी है। इसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इसके तहत दुमका, गोड्डा, गढ़वा, पाकुड़, गिरिडीह, धनवाद, जामताड़ा, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां समेत अन्य जिलों में भारी बारिश की जानकारी दी गयी है।

इस दौरान इन जिलों में भारी बारिश के साथ ही वज्रपात के लिए भी चेतावनी जारी की गयी है। वहीं, 16 सितंबर को राज्य के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके लिए विभाग ने येलो अर्लट जारी किया है। इस दिन पलामू, लातेहार, गढ़वा में भारी बारिश की संभावना है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Ranchi Darpanhttps://ranchidarpan.com
वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।
जुड़ी खबरें

सर्वजन खबरें