Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    अब 12वीं के ऐसे छात्र नहीं होंगे पास, सीबीएसई ने लिया फेल करने का फैसला

    अभी तक सीबीएसई के 12वीं के सभी छात्र यह मान कर चल रहे थे कि सभी को पास कर दिया जाएगा। ऐसे में कुछ छात्रों को उनकी लापरवाही अब भारी पड़ने जा रही है

    इंडिया न्यूज रिपोर्टर डेस्क। ऑनलाइन क्लास या प्री बोर्ड और छमाही परीक्षाओं से गायब रहे सीबीएसई के 12वीं के छात्रों के लिए एक बुरी खबर है। बोर्ड ने ऐसे छात्रों को फेल करने का फ़ैसला किया है।

    सीबीएसई द्वारा जारी एक सर्कुलर में साफ कर दिया है कि ऑनलाइन क्लास में शामिल न होने वाले या प्री बोर्ड और छमाही परीक्षाओं में गायब रहने वाले छात्रों को अनुपस्थित माना जाएगा।  ऐसे छात्रों को परीक्षा देने का विकल्प मिलेगा या नहीं, इसका अंतिम फैसला बोर्ड के हाथों में होगा।

    सीबीएसई द्वारा स्कूलों को भेजे गए सर्कुलर में कहा गया है कि जो छात्र पूरे साल स्कूल के संपर्क में नहीं थे, स्कूल की किसी परीक्षा में शामिल नहीं हुए और ऑनलाइन क्लास भी अटेंड नहीं की, इन्हें अनुपस्थित माना जाए।

    सीबीएसई के सर्कुलर में कहा गया है कि स्कूलों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अनुपस्थित के रूप में चिन्हित किए गए छात्रों के नतीजे जारी न किए जाएं। ऐसे छात्रों को जीरो अंक देकर उनका डाटा जमा नहीं किया जा सकता।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग