Home धरोहर हुंडरू फॉल में सेल्फी के दौरान बड़ा हादसा टला, पर्यटकमित्रों ने तीन...

हुंडरू फॉल में सेल्फी के दौरान बड़ा हादसा टला, पर्यटकमित्रों ने तीन छात्रों की बचाई जान

Major Tragedy Averted at Hundru Falls During Selfie Attempt
Major Tragedy Averted at Hundru Falls During Selfie Attempt; Tourist Guides Save Lives of Three Students

“हुंडरू फॉल की इस घटना ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा नियमों का पालन करने और खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेने से बचने की आवश्यकता को रेखांकित किया है। स्थानीय प्रशासन ने भी पर्यटकों से सतर्क रहने और प्रतिबंधित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है…

रांची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हुंडरू फॉल में बीच दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेल्फी लेने के दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया, जिसके बाद उसे बचाने के लिए पानी में उतरे उसके दो दोस्त भी डूबने लगे। मौके पर तैनात पर्यटकमित्रों की तत्परता और साहस से तीनों छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार रांची के चुटिया पावर हाउस चौक के पास किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाले चार दोस्त दो बाइक से हुंडरू फॉल घूमने पहुंचे थे। सभी छात्र फॉल के सबसे खतरनाक क्षेत्र जोगिया दह के पास खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान प्रत्युष राज (20 वर्ष) पिता रामजीत प्रसाद का पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा।

प्रत्युष को डूबता देख उसके दोस्त पीयूष राज और गुलशन कुमार उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में उतर गए, लेकिन तैरना नहीं आने के कारण वे भी गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे। अपने तीनों दोस्तों को संकट में देख चौथे साथी सुमित कुमार ने जोर-जोर से चिल्लाकर मदद मांगी।

बताया गया कि प्रत्युष और पीयूष रांची के संत जेवियर कॉलेज के छात्र हैं, जबकि गुलशन और सुमित गोस्सनर कॉलेज में अध्ययनरत हैं। चारों युवक मूल रूप से मेदिनीनगर के छतरपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

सुमित की आवाज सुनते ही सुरक्षा में तैनात पर्यटकमित्र चंद्रउदय बेदिया, जीतवाहन भोक्ता, रंजन बेदिया, महेश्वर बेदिया और जीतू बेदिया तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। बिना देर किए उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालते हुए लगभग 25 फीट गहरे पानी में छलांग लगाई और तीनों छात्रों को बाहर निकाला।

घटना के बाद प्रत्युष की हालत गंभीर हो गई थी। उसके नाक से खून और मुंह से झाग निकल रहा था। पर्यटकमित्रों ने करीब एक घंटे तक लगातार सीपीआर देकर उसकी सांसें सामान्य करने का प्रयास किया, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

घटनास्थल पर झारखंड पर्यटक सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद सहित बालेश्वर बेदिया और अन्य लोग भी मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version