पांचा CHC बना जुआरियों का अड्डा, झारखंड हाईकोर्ट ने लिया कड़ा संज्ञान 

रांची दर्पण डेस्क। ओरमांझी प्रखंड के पांचा गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ी कार्रवाई की है। यह अस्पताल को जुआरियों और नशेड़ियों का अड्डा बताया गया है। अदालत ने गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया और इसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया।

चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य सरकार को शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही इस मामले की अगली सुनवाई की तिथि 1 दिसंबर निर्धारित की है। राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने प्रारंभिक पक्ष रखा।

पांचा गांव में स्थित यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वर्ष 2007–08 में करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुआ था। लेकिन विडंबना यह है कि इतनी बड़ी राशि से बना यह अस्पताल आज तक उद्घाटन का इंतजार कर रहा है।

अस्पताल भवन की स्थिति बेहद दयनीय है। पूरे परिसर में झाड़ियां और जंगल उग आए हैं। डॉक्टर व स्टाफ क्वार्टर पूरी तरह जर्जर और खंडहर जैसे दिखाई देते हैं। उपयोग न होने के कारण यह भवन अपराधिक गतिविधियों, नशाखोरी और जुए का अड्डा बन चुका है।

हाईकोर्ट की ओर से मामले में लिया गया यह स्वतः संज्ञान सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल उठाता है। अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस पर क्या जवाब देती है और सुप्त पड़े इस अस्पताल का भविष्य क्या होगा।

Show More

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker