Home आस-पास राहुल गांधी के समर्थन में झारखंड कांग्रेस का एकदिवासी ‘संकल्प सत्याग्रह’,

राहुल गांधी के समर्थन में झारखंड कांग्रेस का एकदिवासी ‘संकल्प सत्याग्रह’,

0

रांची दर्पण न्यूज डेस्क राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद कांग्रेस में काफी रोष देखा जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी काड़ी में झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने 26 मार्च रविवार को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के पास एक दिवसीय सत्याग्रह कर रहे हैं। सत्याग्रह के माध्यम से पार्टी के नेता और कार्यकरता राहुल गांधी के प्रति एकजुटता दिखा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह संकल्प सत्याग्रह देश के सभी राज्यों और जिलों में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ताविधायक दीपिका पांडेय सिंहरांची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा सहित कई कार्यकर्ता शामिल है।

WhatsApp Image 2023 03 26 at 2.26.58 PM

इस दौरान राजेश ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता आज संकल्प सत्याग्रह कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के जरिए हम यह दिखाने आए हैं कि राहुल गांधी के समर्थन में हम एकजुट हैं। यह एक लंबी लड़ाई है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता इस सोच के साथ आज यहां बैठे हैं कि राहुल गांधी ने अडानी के खिलाफ जो आवाज उठायी हैउसे अंजाम तक पहुंचाया जाए।

हमें कुचलने की कोशिश होगीतो हम देंगे मुंहतोड़ जवाब

कार्यक्रम में मंत्री बन्ना गुप्ता ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  आज मोदी सरकार में लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने का काम हो रहा है। इसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। दरअसल दुनिया के सबसे बड़े घोटाले के विरोध में जब राहुल गांधी आवाज उठा रहे हैंतो देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार ऐसी साजिश रच रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा की हर साजिश को बेनकाब करने का काम कर रहे हैं। ऐसा सत्याग्रह पूरे देश में हो रहा है। वहीं, उन्होंने  कहा कि अगर हमें कुचलने की कोशिश होगी, तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे।

इस मौके पर विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहासवाल एक है कि आखिर 20 हजार करोड़ रुपए को शैल कंपनियों के माध्यम से अडानी कंपनी में किसने लगाया। SBI  और LIC में लगे देशवासियों के पैसे को आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मित्र को क्यों दे दिया। मोदी-अडानी मित्रता का जवाब कांग्रेस के कार्यकर्ता अब सत्याग्रह से लेंगे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version