शिबू सोरेन के आवास के सामने गैंगवार, कुख्यात कालू लांबा की मौत, अन्य दो गंभीर

राँची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची के अति संवेदनशील मोरहाबादी ईलाके में झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो एवं सीएम हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के आवास के पास हुई आपसी गैंगवार में कालू लांबा नामक अपराधी की मौत हो गई, वहीं उसके सहयोगी भाई राजू लामा एवं बब्बन विश्वकर्मा नामक दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए।

खबरों के मुताबिक अपराधियों ने स्थानीय अपराधी कालू लामा व उसके दो सहयोगियों पर गोली चलाई थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने कालू लामा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गोली से कालू का भाई राजू लामा और बब्बन विश्वकर्मा का ईलाज रिम्स में चल रहा है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

बताया जाता है कि स्कूटी सवार युवकों ने मैदान पर अचानक तबाड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दोनों बिहार नंबर की स्कूटी से मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने मौके कई खोखा बरामद किया है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। मोरहबादी मैदान के आसपास के क्षेत्र में कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति मची रही। कालू लामा रांची के बरियातू इलाके का रहने वाला था। वह एक माह पहले जेल से निकला था।

पुलिस ने गैंगवार की आशंका जाहिर की है। घटना स्थल पर सिटी एसपी, सिटी डीएसपी, चुटिया थाना प्रभारी, लालपुर थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुटे हैं।

‘स्थगित हो रही 7वीं जेपीएससी मुख्य परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी होगी’

ग्राम प्रधान की हाजत में बंद कर पुलिस पिटाई को लेकर ग्राम प्रधान महासंघ की बैठक

अमित महतो ने फेसबुक पर दी झामुमो छोड़ने की धमकी, जाने बड़ी वजह

मानव तस्करी का बड़ा खुलासा: दिल्ली की पूजा एक लड़की पर देती है 20 हजार की दलाली

ओरमाँझी पुलिस ने उड़ीसा से बिहार जा रही 200 किलो गाँजा लदी बोलोरो समेत बैशाली के एक तस्कर को दबोचा

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
error: Content is protected !!