Home अपराध खड़ी बस में लगाई आग, उसमें एक मजदूर जिंदा जल कर राख

खड़ी बस में लगाई आग, उसमें एक मजदूर जिंदा जल कर राख

0

नामकुम (रांची दर्पण)। नामकुम पुल के पास खड़ी बस में किसी अज्ञात ने आग लगा दिया है। जिसमें बस में सोए एक व्यक्ति जलकर मौत हो गई है।

जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी। और मामले की जाँच में जुटी। शव की पहचान अब तक नहीं हुई है।

बस बुंडू स्थित एक निजी स्कूल में स्टाफ के लिए चला करती थी। पर लॉकडाउन के बाद से बस यहां खड़ी कर दी गई थी। बस के केयर टेकर जावेद अख्तर का घर घटनास्थल के पास ही है।

उन्होंने बताया बस में कब और कैसे आग लगी, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं हो सकी। सुबह लोगों ने इस घटना की सूचना दी। घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर कुछ घर भी है। आस पास के लोगों ने भी घटना की जानकारी से इंकार किया है।

लोगों के अनुसार, एक मजदूर अक्सर रात में आकर बस में सोता था। आशंका है कि उसी मजदूर का यह शव है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version