ओरमांझी के चकला में हाथी का आंतक, दो को किया जख्मी, लोगों में भय का माहौल

ओरमांझी (मोहसीन आलम)। राजधानी रांची के ओरमांझी चकला गांव में आज अहले सुबह एक जंगली हाथी आ पहुंचा और शौच कर रहे एक व्यक्ति को पटकने लगा। इसके बाद दूर खड़े लोगों ने व्यक्ति का जान बचाया।

वहीं एक युवती को हाथी दौड़ने लगा। जिससे युवती जख्मी हो गई हैं। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया है। घायलों में लक्ष्मण करमाली व शकुंतला कुमारी शामिल हैं।

वही हाथी अभी रुक्का की ओर खदेड़ा गया है। वह रुक्का नदी कणारे गेतल सूद नदी में ठहरा हुआ है। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ हैं। वही हाथी भगाव दस्ता एवं पुलिस-प्रशासन हाथी पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

चकला गांव की सविता पाहन नरेश महतो के खेत में घुसकर फसलों को नुकसान किया। सबिता पाहन के लोहे की जंजीर को तोड़ते हुए खेत के अंदर हाथी घुस गया। जिससे फसलों सहित लाखों का नुकसान हुआ है।

सबिता पाहन ने सरकार से गुहार लगाई है कि फसल बर्बादी का मुआवजा राशि दिया जाए, क्योंकि वह महिला समिति से लोन लेकर फसल उपजाने का प्रयास कर रही थी। हाथी देखने वालों की काफी भीड़ जुट गई थी। वीडियो बना रहे लोगों को हाथी खदेड़ा है।

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker