खिजरी विधानसभा में 7 फरवरी को होगी कांग्रेस की जन आक्रोश रैली 

ओरमाँझी (एहसान राजा)। खिजरी विधानसभा विधायक राजेश कच्छप का नामकुम प्रखंड में सात फरवरी को नामकुम हाईटेंशन मैदान में जनाक्रोश रैली को सफल बनाने हेतु ओरमांझी प्रखण्ड के सभी पंचायत व गांव- गांव जाकर जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।

जनाक्रोश रैली करने का मुख्य मुद्दा मुख्यमंत्री झारखण्ड सरकार हेमंत सोरेन पर योजनाबद्ध तरीके से भीड़ द्वारा हमले करने को लेकर और दिल्ली में किसानो के ऊपर हमले को लेकर बनाया गया है।

खिजरी विधानसभा के विभिन्न प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओ का जनसम्पर्क अभियान देखा जा रहा है। वहीं रमेश उरांव महासचिव व प्रवक्ता जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी रांची के नेतृत्व में भिन्न-भिन्न गांव में बैठक किया गया तथा जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

विभिन्न गांव में हेंदीबिली, चाडू, खुदिया, कुटे, बारीडीह, पांचा, आनंदी, हरचंडा, चकला, बरवे, महुआ टोली, बसाती इत्यादि गांव में संपर्क किया गया।

मुख्य रूप से रमेश उरांव महासचिव व प्रवक्ता जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी रांची,पूर्व उप प्रमुख मुन्तजिर अहमद रजा,सफीउल्लाह अंसारी विधायक प्रतिनिधि खाध्य आपूर्ति विभाग, नजीर खान, मुस्लिम फैजी, देवेंद्र नाथ ठाकुर, फेकन पाहन, बलराम महतो कार्यकारी अध्यक्ष इत्यादि उपस्थित थे।

Show More

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker