डीसी-एसपी ने द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के वेबसाइट का किया उद्घाटन

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क (सरायकेला)। आज मंगलवार को द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां के ऑफिशियल वेबसाइट का उद्घाटन जिले के डीसी अरवा राजकमल एवं एसपी एम अर्शी ने संयुक्त रूप से की।

DC SP inaugurates The Press Club of Seraikela Kharsawan websiteजिला मुख्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने क्लब को बधाई दी।

डीसी ने इसे एक अच्छा कदम बताया और कहा इससे प्रशासन और पत्रकारों के बीच एक बेहतर तालमेल स्थापित होगा।

उन्होंने कहा कि क्लब वेबसाइट पर मौजूद पत्रकारों की सूची एवं फोटो के आधार पर उन्हें परिचय पत्र जारी करें, ताकि किसी भी पदाधिकारी को वेबसाइट के माध्यम से पत्रकारों को पहचानने में सुविधा हो।

DC SP inaugurates The Press Club of Seraikela Kharsawan website 1वहीं, जिले के एसपी मोहम्मद अर्शी ने भी द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से जिले के पत्रकारों को एक मंच पर आने में सहूलियत होगी और इससे पत्रकारों का डाटा पुलिस और प्रशासन के पास  उपलब्ध हो सकेगा।

वहीं प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने वेबसाइट से संबंधित जानकारी दोनों पदाधिकारियों एवं मौजूद सदस्यों को दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही क्लब के सदस्यों का यूनिक कोड जारी किया जाएगा।

इससे पूर्व क्लब के संरक्षक विकास कुमार एवं अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने दोनों पदाधिकारियों का शॉल ओढ़ाकर और पुष्प कुछ देकर किया।

स्वागत भाषण संजीव कुमार मेहता ने दिया, जबकि संचालन मनमोहन सिंह राजपूत एवं समापन भाषण विकास कुमार ने किया।

वहीं जिले के डीसी के द्वारा द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां की मांग पर जिले के सभी पत्रकारों के लिए 4-4 सेट मेडिकल किट उपलब्ध कराने के वायदे को पूरा करते हुए बुधवार से ही इसकी शुरुआत की गयी एवं मौजूद पत्रकारों को मेडिकल किट मुहैया कराया। मौके पर एडीसी सुबोध कुमार एवं जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ. जुझार मांझी भी मौजूद रहे।

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker