मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यूं मिले रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा

* सिन्हा ने निवर्तमान उपायुक्त छवि रंजन से प्रभार लिया। राहुल कुमार सिन्हा 2011 बैच के आईएएस हैं *

रांची दर्पण डेस्क। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची जिला के नए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

उल्लेखनीय है कि रांची के नये उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सोमवार को अपना पदभार संभाल लिया है। सिन्हा ने निवर्तमान उपायुक्त छवि रंजन से प्रभार लिया। राहुल कुमार सिन्हा 2011 बैच के आईएएस हैं।

Ranchi Darpanhttps://ranchidarpan.com
वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।
जुड़ी खबरें

सर्वजन खबरें