Monday, February 16, 2026
अन्य

     DGP तक पहुंचा भगवान बिरसा जैविक उद्यान के बाहर अवैध वसूली का मामला

    ओरमांझी (रांची दर्पण)। भगवान बिरसा जैविक उद्यान के बाहर वाहनों से खुलेआम की जा रही अवैध पार्किंग वसूली का मामला अब डीजीपी तक पहुंच गया है। हटिया निवासी ओम शंकर गुप्ता ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर पुलिस महानिदेशक (DGP) और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) से लिखित शिकायत की है।

    श्री गुप्ता के अनुसार जब वह भगवान बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी पहुंचे तो देखा कि उद्यान में आने वाले पर्यटकों से प्रति वाहन 50 रूपए की अवैध पार्किंग वसूली की जा रही है  इस संबंध में झारखंड जू अथॉरिटी से शिकायत करने पर स्पष्ट बताया गया कि यह पूरी तरह अवैध है और पार्क प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का पार्किंग शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है।

    इस अवैध वसूली की सूचना पहले ही ओरमांझी थाना को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अवैध पार्किंग वसूली के कारण न सिर्फ आम नागरिक और पर्यटक परेशान हैं, बल्कि इससे शासन-प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

    अवैध पार्किंग वसूली में संलिप्त व्यक्तियों पर तत्काल कार्रवाई, ओरमांझी थाना पुलिस द्वारा अब तक की कार्रवाई की जांच और भविष्य में ऐसी अवैध वसूली न हो, इसके लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। अवैध वसूली करने वाले लोग सैलानियों के वाहन को उद्यान के अंदर प्रवेश करने से रोककर सड़क किनारे वाहन खड़ा करवाते हैं और अवैध शुल्क वसूलते हैं।

    वहीं, ओरमांझी थाना प्रभारी का कहना है कि पेट्रोलिंग पुलिस को ऐसे अवैध वसूली करने वालों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। चिन्हित किए जाने पर संबंधित लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं उद्यान प्रशासन ने भी उद्यान के बाहर पर्यटकों के वाहनों से अवैध वसूली होने की बात स्वीकार की और कहा कि उद्यान परिसर के अंदर पार्किंग में वाहनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए शुल्क ली जाती है। उद्यान के बाहर की जिम्मेदारी उद्यान प्रशासन की नहीं है।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    1 COMMENT

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!