खादगढ़ा बस स्टैंड से 10 किलो अफीम के साथ तस्कर धराया, पूछताछ में जुटी पुलिस

* अफीम उड़ीसा ले जाने की फिराक में था तस्कर *

राँची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड से रांची पुलिस ने अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। अफीम तस्कर का नाम गोविंद नाग है।

अफीम तस्कर 10 किलो अफीम के साथ उड़ीसा ले जाने की फिराक में था लेकिन पुलिस को सूचना मिलने के बाद छापेमारी कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। बाजार में इसकी कीमत करीब बीस लाख बताई जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग का बैग में अफीम लेकर खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ा है। पुलिस जैसे ही खादगढ़ा के टर्मिनल 15 व 16 के सामने जैसे ही वे पहुंचे वहां खड़ा एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ा।

इसके बाद इसकी सूचना डीएसपी सिटी दीपक कुमार को दी गई। सिटी डीएसपी दीपक कुमार और लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार ने जब उक्त व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपना नाम गोविंद नाग बताया।

उसने कहा कि वह खूंटी से अफीम लेकर आ रहा है। उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 10 पैकेट में रखा गीला अफीम मिला। जिसका वजन करीब 10 किलो था। बरामद अफीम की बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है।

Ranchi Darpanhttps://ranchidarpan.com
वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।
जुड़ी खबरें

सर्वजन खबरें