2 साल की बच्ची को चुराकर बिहार में बेचने की थी तैयारी, अरगोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अरगोड़ा (रांची दर्पण)। अरगोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के बच्चा को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घटना थाना क्षेत्र के ढ़ेलाटोली का है। जहां शुक्रवार को मुहल्ले के बच्चे साथ में खेल रहे थे। इसी बीच आरोपी 2 साल की बच्ची को अपने साथ उठाकर चल दिया।Preparations were made to steal a 2 year old girl and sell it in Bihar Argora police caught the accused 1

हालांकि खेल में शामिल अन्य बच्चो ने विरोध किया तो आरोपी कैची दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी मिली तो उनलोगों ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी फूटेज औऱ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में जुट गयी। इसी बीच आरोपी शंभु शर्मा के घर से बच्ची को बरामद किया गया।

आरोपी शंभु शर्मा ढ़ेलाटोली में किराये के मकान में रहता है। वह मूलरुप से बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है। बच्ची को पुलिस सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस आऱोपी से पूछताछ कर रही है।

Ranchi Darpanhttps://ranchidarpan.com
वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।
जुड़ी खबरें

सर्वजन खबरें