Home खेल-कूद अब ‘सहाय’ योजना से जुड़कर अपना हुनर दिखाएंगे नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवा

अब ‘सहाय’ योजना से जुड़कर अपना हुनर दिखाएंगे नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवा

★खेल प्रतिभाओं की राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखेगी चमक ★जमीनी स्तर से खेल प्रतिभाओं को तराशने की योजना पर काम कर रही सरकार

रांची दर्पण डेस्क। खेल और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के प्रति संजीदा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ‘सहाय’ योजना से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को जोड़ने को कहा है।

उन्होंने कहा है कि अवसर मिलने पर ये युवा अपना हुनर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर दिखाएंगे। निर्देश मिलने के बाद खेल विभाग नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के लिए विशेष खेल योजना ‘’सहाय’’ योजना पर कार्य कर रहा है। इसमें 19 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को जोड़ा जायेगा।

योजना के तहत पंचायत स्तर से बच्चों को लेकर उन्हें प्रखंड एवं जिला स्तर तक खेलों के लिए तैयार किया जायेगा। उसके बाद वे अपनी प्रतिभा के अनुसार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपना जलवा बिखेरेंगे। खेल और पुलिस विभाग के समन्वय से योजना को संचालित किया जायेगा।

योजना का उद्देश्य खेल के माध्यम से लोगों और पुलिस के बीच की दूरी को कम करना है। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र की प्रतिभा को एक पहचान देकर सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version