Monday, February 16, 2026
अन्य

    ब्लैकमेलिंग के आरोप में न्यूज 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी गिरफ्तार

    राजनामा.कॉम। न्यूज 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी को शनिवार की देर रात धनबाद पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। अनूप चटर्जी की गिरफ्तारी गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड चांदनी चौक स्थित अपार्टमेंट से हुई है।

    बता दें कि अरूप चटर्जी के खिलाफ धनबाद में एक कारोबारी से पैसा उगाही के आरोप में केस दर्ज हुआ था। जिसमें कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था।

    धनबाद के गोविंदपुर थाने में बीते 27 जून को अरूप चटर्जी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

    शिकायतकर्ता ने केस दर्ज कराते हुए कहा था, कि अरुण चटर्जी अपने रिपोर्टर के माध्यम से ब्लैकमेल कर 11 लाख रुपये की मांग की थी।

    पैसा लेने के बाद भी झूठी खबर चलाई और फिर अधिक पैसे की मांग की गई, नहीं देने पर बर्बाद करने की चेतावनी दी गई थी।

    News 11 India owner Arup Chatterjee arrested for blackmailing

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!