Featuredबिग ब्रेकिंग

रांची के अनगड़ा में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली पानी टंकी फैक्ट्री

राजधानी रांची में गुरुवार को भीषण आग की खबर से कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि रांची के अनगड़ा बेरवारी स्थित जेके पॉली पानी टंकी फैक्ट्री में अहले सुबह भीषण आग लग गयी. इसके बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया.

Fire In Ranchi: राजधानी रांची में गुरुवार को भीषण आग की खबर से कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि रांची के अनगड़ा बेरवारी स्थित जेके पॉली पानी टंकी फैक्ट्री में अहले सुबह भीषण आग लग गयी. इसके बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि मंजर खौफनाक हो गया था. घटना की जानकारी मिलते ही अनगड़ा थानेदार फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

अहले सुबह ही लगी थी आग

स्थानीय लोगों की मानें तो आग अहले सुबह ही लगी थी. जांच के क्रम में टीम आग लगने का कारण पता करने की कोशिश कर रही है. पानी टंकी फैक्ट्री लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गयी और इसमें संपत्ति का भारी नुकसान बताया जा रहा है.

अपडेट जारी है...

Ranchi Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।