Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    लॉटरी से JAC अध्यक्ष बने डॉ. अनिल कुमार महतो, डॉ. विनोद सिंह बने उपाध्यक्ष

    रांची दर्पण डेस्क। झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जैक अध्यक्ष का चयन क्वालिफिकेशन के आधार पर 10 दिसंबर को हुआ।

    लॉटरी में डॉ. अनिल कुमार नाम सामने आया। तीन लोग का आवेदन आया था, जिसमें उषा किरण, डॉ. सब्बीर हुसैन और डॉ. अनिल कुमार का नाम आया था।

    मंत्री जगन्नाथ महतो ने नए जैक अध्यक्ष के रुप में डॉ. अनिल कुमार नाम की घोषणा आज किया और कहा कि अध्यक्ष को सभी पावर दिए जाएंगे, जिससे लंबित काम में तेजी आए। परेशानियां दूर हो।

    शिक्षा मंत्री के अनुसार अधिसूचना शुक्रवार को ही देर शाम जारी कर दिया जाएगा। जैक उपाध्यक्ष के रुप में डॉ. विनोद सिंह का चयन हुआ है। उपाध्यक्ष पद के लए एक ही आवेदन आया था।

    जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से झारखंड शिक्षा बोर्ड में कोई फैसला नहीं हो पा रहा था। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद रिक्त रहने की वजह से इंटर कॉलेलों में सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भी अधर में लटका हुआ था। नए अध्यक्ष के आने से कई परेशानियां दूर हो जाएंगी।

    झारखंड में झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद 15 सितंबर 2021 से ही खाली था। 15 सितंबर को काउंसिल के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह और उपाध्यक्ष फूल सिंह का कार्यकाल समाप्त हो गया था।

    अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की मंजूरी के बिना जैक की ओर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने में परेशानी आ रही थी। कर्मचारियों के वेतन भुगतान में भी अड़ंगा आ रहा था।

    जैक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नहीं रहने से मैट्रिक इंटर के अतिरिक्त कई अन्य महत्वपूर्ण परीक्षा नहीं लिया जा सका है।

    जैक के जिम्मे मैट्रिक, इंटर, आठवीं, 9वीं, 11वीं और मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए (आकांक्षा ) एंट्रेंस, छात्रवृत्ति परीक्षा, झारखंड पात्रता परीक्षा का आयोजन है। इन सभी परीक्षाओं में लगभग 15 लाख स्टूडेंट्स शामिल होते हैं।

    मैट्रिक-इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा, मध्यमा, मदरसा के रिजल्ट निकालने के लिए भी अध्यक्ष की अनुमति की आवश्यकता थी, लेकिन छात्र हित में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने अनुमति दी, जिसके बाद रिजल्ट का प्रकाशन किया गया।

    पहला दिन फीस जमा नहीं हुआ तो बच्चियों को परीक्षा से निकाला, कलकत्ता पब्लिक स्कूल की मनमानी

    धीमा जहर की चपेट में राँची, ब्राउन शुगर की सप्लाई करते दो युवक धराए

    ओमिक्रोन का खतराः विदेश से आए 3 यात्री रांची में 7 दिनों के लिए हुए क्वारंटाइन

    नेवरी चौक से बूटी मोड़ होते हुए दुर्गा सोरेन चौक तक बनेगी फोरलेन रोड

    हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या,आक्रोशित लोगों ने आरोपी का घर फूंका

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग