Saturday, February 21, 2026
अन्य

    विकास में बनेगा अंडरग्राउंड टनल, ट्रैफिक जाम की समस्या से मिलेगी निजात

    ओरमांझी (रांची दर्पण)। एनएच 33 पर रिंग रोड विकास मोड़ के पास रिंग रोड और एनएच 33 को जोड़नेवाले चौराहे के पास टनल बनाने की योजना है। यह अंडरग्राउंड टनल होगी, जिससे गाड़ियां आसानी से क्रॉस कर सकेंगी।

    कहा जाता है कि इसके बनने से यहां पर होनेवाली ट्रैफिक जाम की समस्या से बचा जा सकेगा। इसे लेकर ही यहां टनल निर्माण की योजना बनायी गयी है। इसके पूर्व यहां फ्लाइओवर निर्माण की योजना थी, ताकि हजारीबाग की ओर से आनेवाले वाहन सीधे इस के माध्यम से रांची या टाटा मार्ग की ओर मुड़ सकें।

    लेकिन अब टनल के माध्यम से यह सुविधा दी जायेगी। इसका टेंडर कर लिया गया है। जल्द ही एग्रीमेंट करके काम शुरू कराया जायेगा। जिससे ट्रैफिक की समस्या नहीं होगी।

    बताया जाता है कि दोनों योजनाओं पर करीब दो वर्षों से काम हो रहा था। अब जाकर यह धरातल पर उतरने को तैयार है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को उपलब्ध करायी है।

    उन्होंने लिखा है कि श्री सेठ ने इस योजना के लिए पत्र लिखा था और अब जाकर दोनों योजनाओं पर काम शुरू हो जायेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    लेटेस्ट न्यूज

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!