Home धरोहर नगर निगम की ड्रोन सर्वे में नहीं मिला रांची बड़ा तालाब भूमि...

नगर निगम की ड्रोन सर्वे में नहीं मिला रांची बड़ा तालाब भूमि पर कोई अतिक्रमण!

The municipal corporation's drone survey found no encroachment on the land surrounding Ranchi's large pond!

रांची दर्पण डेस्क। रांची नगर निगम ने रांची बड़ा तालाब को लेकर फैली आशंकाओं पर विराम लगाते हुए सर्वे रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट कर दी है।

नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने निगम और अंचल के पदाधिकारियों के साथ बड़ा तालाब का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रोन सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों का मिलान नगर निगम के म्यूनिसिपल सर्वे (एमएस) मैप्स से किया गया और पूरे तालाब का भौतिक सत्यापन कराया गया।

नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ये यहां अभी जो भी संरचनाएं हैं, वो सार्वजनिक सुविधाओं के अंतर्गत आती हैं। इन्हें अतिक्रमण नहीं माना जा सकता। चारों दिशाओं में मापी के बाद यह तथ्य सामने आया कि बड़ा तालाब के जल क्षेत्र में किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं है।

सर्वे के अनुसार बड़ा तालाब कुल 53 एकड़ 22 डिसमिल क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें से लगभग 46 एकड़ क्षेत्र वास्तविक जल क्षेत्र (वाटर बॉडी) के रूप में चिह्नित किया गया है। इसमें बड़ा तालाब की लंबाई 548.9 मीटर और चौड़ाई 357.12 मीटर दिख रही है। इसे एकड़ में बदलने पर यह 46 एकड़ के आसपास आता है।

बड़ा तालाब के निरीक्षण के बाद प्रशासक ने छोटा तालाब का भी निरीक्षण किया। इस दौरान छोटा तालाब के आसपास के मार्गों पर किये गये अवैध अतिक्रमणों को चिह्नित किया गया। प्रशासक संबंधित अधिकारियों को ऐसे अतिक्रमणों के विरुद्ध कार्रवाई करने और छोटा तालाब क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिये।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version