खेल-कूद

फिर डैडी बनने वाले हैं धोनी, साक्षी की यूं बेबी बंप फोटो हुआ वायरल

इंडिया न्यूज रिपोर्टर डेस्क। चेन्नई को चौथी बार IPL ट्रॉफी दिलाने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी क्या फिर पिता बनने वाले हैं? चेन्नई की जीत के बाद धोनी की पत्नी साक्षी की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, उससे तो यही संकेत मिलता है।

Dhoni is going to be a dad again Sakshis baby bump photo went viral 1खबरों के मुताबिक फैंस का दावा है कि इन तस्वीरों में साक्षी का बेबी बंप दिखाई दे रहा है। हालांकि धोनी या साक्षी ने अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने बताया है कि साक्षी प्रेग्नेंट हैं और 2022 में उनके घर नया मेहमान आने वाला है।

इस खबर के आने के बाद से साक्षी और धोनी को सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां मिल रही हैं।

धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा IPL 2021 सीजन के दौरान CSK के सभी मैचों में नजर आ चुकी हैं। फाइनल में चेन्नई की जीत के बाद दोनों ग्राउंड पर भी आईं। इस दौरान चेन्नई के कई अन्य सितारों की फैमिली भी ग्राउंड पर दिखी।

Dhoni is going to be a dad again Sakshis baby bump photo went viral 1 1साल 2015 में साक्षी ने बेटी जीवा को जन्म दिया था। जब जीवा पैदा हुई थी, तब धोनी ऑस्ट्रेलिया में हो रहे वर्ल्ड कप में टीम के कप्तान थे। इसलिए वो उस वक्त वहां मौजूद नहीं थे।

लगभग तीन महीने बाद उन्होंने जीवा को देखा था। कल मैच के दौरान भी बेटी जीवा भी अपने माता-पिता के साथ जीत का जश्न मनाते हुए दिखाई दी।

चेन्नई की जीत के बाद धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा जो दर्शक दीर्घा में मौजूद थी, वो मैदान पर गईं और धोनी से लिपट गईं।

इसे धोनी के फैमिली का परफेक्ट वीडियो बताया जा रहा है। वहीं, एक और वीडियो में चेन्नई की जीत के बाद साक्षी खुशी से नाचते हुए नजर आईं।

Global Hunger Index पर विफरा भारत, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा…

Global Hunger Index: पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी कैसे पिछड़ा भारत

DHONI के नये इतिहास के साथ CKS ने KKR को हरा चौथी बार जीता टी20 खिताब

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 7 महिलाएं-4 बच्चें समेत 11 लोगों की मौत

गाँजा लदी कार ने मूर्ति विसर्जन जुलूस को कुचला, 4 की मौत, 25 जख्मी, 6 गंभीर

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।