Home अपराध डुमरदगा बाल सुधार गृह में वर्चस्व की जंग, आपस में भिड़े दो...

डुमरदगा बाल सुधार गृह में वर्चस्व की जंग, आपस में भिड़े दो गुट, 3 बाल बंदी जख्मी

0

राँची दर्पण डेस्क।  राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित डुमरदगा बाल सुधार गृह फिर चर्चा में है। वर्चस्व की जंग में सोमवार को दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन बाल बंदी घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना, खेलगांव थाना और मेसरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस मारपीट के पीछे वर्चस्व की जंग को बताया जा रहा है।

बता दें कि रांची का डुमरदगा बाल सुधार गृह अक्सर विवादों में रहता है। कभी मारपीट तो कभी नशीला पदार्थ पकड़े जाने की वजह से सुर्खियों में रहता है।

हाल में ही दो आरोपियों को सदर थाना की पुलिस ने नशीला पदार्थ दीवार के बाहर से अंदर फेंकते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

इससे पहले फरवरी माह में भी बाल सुधार गृह में दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी, तब 13 बाल बंदी घायल हुए थे।

भगवान बिरसा जैविक उद्यान ओरमाँझी में वायरल निमोनिया से 7 लोमड़ियों की मौत

हाईकोर्ट ने भूमि दखल दिलाने में विफल नामकुम सीओ के वेतन पर लगाई रोक

हाईकोर्ट का आदेशः अब सीबीआई करेगी 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले की जांच

झारखंड में पंचायत चुनाव का ऐलान, जाने कब कहाँ पड़ेंगे वोट, क्या है पूरी तैयारी

UPSC की परीक्षाएं 10 अप्रैल को, आयुक्त कुलकर्णी ने गाइडलाइंस के पालन का निर्देश दिया

error: Content is protected !!
Exit mobile version