ओरमांझी (रांची दर्पण)। ओरमांझी में सांडी चौक के पास सोमवार की रात एक बजे एक तेज रफ्तार कार ने बारातियों को रौंद दिया, जिससे पांच की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी और 20 बाराती घायल हो गये। घटना के बाद कोहराम मच गया।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार से कार आयी और उसने बारातियों को रौंद दिया। देखते ही देखते पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और बीस पचीस लोग घायल होकर रोड पर छटपटाने लगे।
सूचना पर गांव वाले पहुंचे। पुलिस को खबर की गयी। सभी को अस्पताल ले जाया गया। बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायल लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। गांव में कोहराम मचा हुआ है।