Monday, February 16, 2026
अन्य

    CWC: पंजाब से झारखंड के 43 बच्चों का रेस्क्यू कर रांची और खूंटी लाया गया

    रांची दर्पण डेस्क। पंजाब के फिरोजपुर स्थित अनाथ आश्रम से 43 बच्चों का रेस्क्यू किया गया है। ये सभी बच्चे झारखंड के रहने वाले हैं। यह रेस्क्यू फिरोजपुर के सीडब्ल्यूसी और पंजाब पुलिस ने किया।

    सभी बच्चों को रांची और खूंटी लाया गया। इसमें से 42 बच्चे खूंटी और एक बच्चा रांची का निवासी है।

    रांची सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन अजय शाह ने सोमवार को बताया कि एक बच्चा रांची जिले का रहने वाला है। उस बच्चे का सोशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट (एसआईआर) करवा कर, उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

    खूंटी सीडब्ल्यूसी की चेयरमैन तनुश्री ने बताया कि 2019 से काफी बच्चे लापता थे। इसके से प्रशासन अलर्ट था। बच्चों की छानबीन जारी थी।

    कुछ दिन पहले पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अवैध अनाथ आश्रम चलाने के मामले में केस दर्ज हुआ।

    जांच में पता चला कि इस आश्रम में पढ़ रहे बच्चे झारखंड के हैं। बच्चों के माता-पिता होने के बावजूद उन्हें अनाथ बताकर पंजाब सरकार से अवैध तरीके से पैसा लिया जा रहा था।

    तनुश्री ने बताया कि पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने अनाथ आश्रम को बंद करने का निर्देश दे दिया है। पंजाब पुलिस की मदद से झारखंड के 43 बच्चे में से एक रांची, एक लोहरदगा और एक लातेहार के बच्चे को उनके घरवालों को सौंप दिया गया है।

    सभी बच्चों का एसआईआर कराया गया है। बच्चों के साथ गलत कुछ हुआ है या नहीं, इसकी छानबीन हो रही है।

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग

    error: Content is protected !!