Sunday, December 3, 2023
अन्य

    भौजाई से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को यूँ मार डाला, पुलिस ने मौके पर दबोचा

    चंडी (नालंदा दर्पण)। कभी सात फेरो लेकर सात जन्म तक साथ निभाने की कसम खाने वाले एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

    nalanda darpan chandi police crime

    पुलिस ने मौके से पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चंडी थाना से कुछ गज की दूरी पर स्थित चंडीडीह की है। मृतका चंचला कुमारी थरथरी थाना अंतगर्त अमरौरा गांव निवासी सुधीर कुमार की पत्नी थी।

    इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच लाश को अपने कब्जे में कर लिया और मौके पर उसके पति  सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर थाने ले आई।

    घटना के सबन्ध में बताया जाता है कि बुधवार को शाम को पति सुधीर कुमार की अपनी भौजाई  से अवैध सबंध को लेकर अक्सर मार पीट करता था।

    अवैध सबन्ध को लेकर बुधवार को विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आधी रात को गला दवाकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद पत्नी को रजाई से ढक दिया।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतका अपने सास तथा भतीजी के साथ चंडी डीह गांव में किराया पर रहता था। बुधवार को सास  कही चली गयी थी।

    देर शाम को मृतिका के पति आया और  अवैध सबन्ध को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद मृतिका के भतीजी को किचेन रूम में सुला दिया और रुम को बंद कर पत्नी को गला दवाकर हत्या कर दिया।

    - Advertisment -

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    संबंधित खबरें
    - Advertisment -
    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!