Sunday, December 3, 2023
अन्य

    बेमौसम बारिश-हवा ने बढ़ाई ठंड, घरों में दुबके लोग, प्रशासन बेपरवाह

    ओरमांझी (एहसान राजा) ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र में हुई रिमझिम बारिश और तेज हवाओं के बाद कंपकपाती ठंड में एकाएक इजाफा हुआ। ठंड से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

    अचानक बढ़ी इस ठंड का सबसे ज्यादा खामियाजा बुजुर्ग और बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।  लोग ठंड से बचने के लिए अपने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर अलाव का सहारा ले रहे हैं।

    ठंड में हुए अप्रत्याशित बढ़ोतरी की वजह से बाजार में भी लोगों की उपस्थिति में कमी देखी गई। वहीं ओरमांझी प्रखंड के विभिन्न जर्जर सड़कों में बारिश के पानी से कीचड़मय हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

    इधर मजदूर, गरीब, लाचार वर्ग का बड़ा तबका ठंड से बचने के लिए सरकार की ओर से मिलने वाले कंबल और अलाव का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं किया गया है।

    - Advertisment -

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    संबंधित खबरें
    - Advertisment -
    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!