रांची दर्पण डेस्क। आज दोपहर बाद ओरमांझी प्रखंड मुख्यालय से सटे चकला गाँव में तेज वारिश के बीच हुए अचानक वज्रपात की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत हो गयी है, जबकि एक अन्य किशोर गंभीर रुप से जख्मी हो गया।
चकला गांव स्थित कृषि फार्म के कुंआ में नहा रहे चकला गांव निवासी तीन किशोर वज्रपात की चपेट में आने से दो किशोर की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक अन्य किशोर गंभीर रुप से जख्मी हो गया, जिसका ईलाज ओरमाँझी ब्लॉक चौक अवस्थित एक नीजि क्लीनिक में चल रहा है।
खबरों के मुताबिक मृतकों में चकला पाहन टोली निवासी धर्मदेव साहू का 13 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार और स्व. राम किशोर पाहन का 16 वर्षीय पुत्र नितिन पाहन शामिल है।