Sunday, December 3, 2023
अन्य

    पुलिसकर्मी समेत 5 की हत्या करने वाला 5 लाख का इनामी नक्सली समेत 7 धराए

    माओवादी जीतराय मुंडा सरायकेला जिला के कुकडु हाट में जून 2016 की शाम पुलिस पार्टी पर हमला किया था

    रांची दर्पण डेस्क। खूंटी ट्राईजंक्शन पर सक्रिय माओवादी दस्ता के खिलाफ झारखंड पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

    पुलिस ने 5 लाख के इनामी माओवादी समेत 7 माओवादी को गिरफ्तार किया है। तीन जिलों की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। उक्त जानकारी खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने मंगलवार को दी।

    खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि विशेष टीम ने रंगरोम जंगल से योजना बनाते माओवादियों को पकड़ा गया है। इन लोगों के निशानदेही पर पुलिस में हथियार, गोली, बम, माओवादी का पर्चा, माओवादी का बैनर समेत अन्य सामान मिला है।

     श्री शेखर ने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों में जीतराय मुंडा(जोनल कमिटी मेंबर, दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र, भाकपा माओवादी), जोगन पुर्ती उर्फ सुखराम उर्फ सनिका, मागो पाहन, दुखन मुंडा, मनय मुंडा, मंगल सिंह और शोभ शिष्य पाहन उर्फ भीम शामिल है।

    - Advertisment -

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    संबंधित खबरें
    - Advertisment -
    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!