Wednesday, February 11, 2026
अन्य

    BBC ने भारत में IT रेड के बाद निजी कंपनी को सौंपा सारा काम

    राजनामा.कॉम। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी यानी कि ‘बीबीसी’ (BBC) की भारतीय शाखा ने भारत में अपना न्यूजरूम प्रकाशन लाइसेंस ‘कलेक्टिव न्यूजरूम’ को सौंप दिया है, जो अपने पूर्व एम्प्लॉयीज द्वारा स्थापित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है।

    BBC  ने यह कदम आयकर विभाग द्वारा इसके कार्यालयों की तलाशी के एक साल बाद उठाया गया है।

    ‘कलेक्टिव न्यूजरूम’ पूरी तरह से भारत बेस्ड कंपनी है, जो बीबीसी की डिजिटल सेवाओं के लिए अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में कंटेंट तैयार करेगा।

    बीबीसी ने इस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 26% हिस्सेदारी के लिए भारत सरकार के पास आवेदन किया है।

    पिछले साल दिसंबर में यह बताया गया था कि बीबीसी इंडिया प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के लिए भारत सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए अपनी शेयरधारिता का पुनर्गठन करेगा।

    मानदंडों के अनुसार, डिजिटल न्यूज इकाई में विदेशी हिस्सेदारी 26% तक सीमित है। वर्तमान में, बीबीसी के पास बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया का 99.9% स्वामित्व है।

    मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बीबीसी इंडिया के 200 से अधिक एम्प्लॉयीज को ‘कलेक्टिव न्यूजरूम’ में शिफ्ट कर दिया गया है, जोकि 10 अप्रैल से अपना कार्य शुरू करेगा।

    समाचार लेखन के लिए इन विधियों का करें पालन

     सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकारों के डिजिटल उपकरणों को जब्त करने पर जतायी चिंता, कहा…

    सोशल मीडिया में वायरल हुआ न्यूज18 बिहार झारखंड न्यूज चैनल की यह सनसनीखेज फर्जी खबर

    बिहारः अररिया जिला के रानीगंज में दैनिक जागरण संवादाता की गोली मारकर हत्या

    खरमोर पक्षीः कुछ मीडिया बता रहे विदेशी तो बॉम्बे नेचरल हिस्ट्री सोसायटी पूर्णतः भारतीय?

    Ranchi Darpanhttp://ranchidarpan.com
    वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    अन्य खबरें

    टॉप ट्रेंडिंग