“संजीव कुमार भारती पिछले दस दिनों से कोरोना से संक्रमित थे। शुक्रवार सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर सदर अस्पताल गढ़वा से रांची रिम्स में रेफर किया गया था, लेकिन पहुंचने से पहले रिम्स से महज सौ मीटर की दूरी पर उनका निधन हो गया…
रांची दर्पण डेस्क। कोरोना महामारी ने आज शुक्रवार को गढ़वा जिले के रमना के अंचलाधिकारी संजीव भारती की जान ले ली। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें रांची रेफर किया गया था।
लेकिन चान्हो के पास एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो गया। उन्हें आनन-फानन में दूसरे एंबुलेंस में शिफ्ट कर रवान किया गया। लेकिन रांची पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।
कोरोना की दहशतः रिम्स में आम मरीजों की भर्ती-सर्जरी पर रोक, बढ़ी परेशानी
संजीव को गुरुवार को ही सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें सदर अस्पताल गढ़वा में कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। शुक्रवार की सुबह में ऑक्सीजन लेबल कम होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिये रिम्स रांची रेफर कर दिया था।
अंचलाधिकारी के निधन की खबर रमना में मिलने पर शोक की लहर दौड़ गयी। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों एवं रमनावासियों में दहशत भी व्याप्त है।