Sunday, December 10, 2023
अन्य

    बीमार बीरबल साहू का हालचाल लेने पांचा पहुंचे रघुवर दास

    ओरमांझी (एहसान राजा)। भारतीय जनता पार्टी ओरमांझी मंडल ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का ब्लॉक चौक पर पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।

    श्री दास पांचा गांव निवासी पार्टी कार्यकर्ता बीरबल साहू से उनके आवास में जाकर हाल चाल पूछने हेतु जा रहे थे। बीरबल साहू बहुत दिनों से बीमार चल रहें हैं।

    इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसमें सभी को मान सम्मान दिया जाता है। मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इस पार्टी ने झारखंड का नेतृत्व का मौका दिया, जो कभी सपनों में भी नहीं सोंचा था।

    इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद साहू ने भी रघुवर दास को अंग वस्त्र देकर स्वागत किए। इस मौके पर प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष मानकी राजेंद्र शाही, मंडल महामंत्री अलखनाथ महतो, सुनील उरांव, राम साहू, राज किशोर साहू, रोहित साहू, राजधाम साहू, कामेश्वर महतो, आफताब आलम, धनंजय महतो, दीपक बड़ाईक, रामराज महतो, विजय महतो, गणेश महतो, रोहन वर्मन, विक्रांत तिवारी आदि आदि लोग उपस्थित थेl

    - Advertisment -

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    संबंधित खबरें
    - Advertisment -
    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!