अन्य
    Monday, December 11, 2023
    अन्य

      थानेदार रूपा तिर्की मौत मामले में कथित प्रेमी दारोगा को बर्खास्त करने की तैयारी

      राँची दर्पण डेस्क। झारखंड राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साहिबगंज जिले के महिला थानेदा रूपा तिर्की मौत मामले में जेल में बंद दारोगा शिव कुमार कनौजिया की बर्खास्तगी की तैयारी शुरू हो गई है।

      साहिबगंज की महिला थानेदार रूपा तिर्की का कथित प्रेमी रहा शिव कुमार कनौजिया वर्तमान में साहिबगंज मंडल कारा में बंद है। साहिबगंज की पुलिस शिव के खिलाफ चार्जशीट दायर कर चुकी है।

      Preparing to sack the alleged lover Inspector in the death of Thanedar Roopa Tirkey 2रूपा तिर्की मौत मामले में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार शिव कुमार कनौजिया को गिरफ्तारी के बाद चाईबासा पुलिस ने निलंबित कर दिया था। शिव चाईबासा पुलिस में बतौर दारोगा पोस्टेड था।

      कहते हैं कि कि रूपा तिर्की की मौत के बाद पुलिस को एक ऑडियो मिला था। 26 मिनट का यह ऑडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस ऑडियो में रूपा और शिव के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत रिकार्ड थी।

      बातचीत में शिव कुमार कनौजिया कई बार रूपा को गाली देता है। साथ ही आदिवासी होने के कारण उससे रांची समेत अन्य जगहों पर आदिवासी जमीन या मकान की खरीद के लिए दबाव डालने की बात भी इस ऑडियो में थी।

      - Advertisment -

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      - Advertisment -
      संबंधित खबरें
      - Advertisment -
      - Advertisment -

      एक नजर

      - Advertisment -
      error: Content is protected !!