रांची दर्पण डेस्क। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों के विभिन्न संस्थाओं से पुरस्कार लेने पर रोक लगा दी है।
राज्य पुलिस मुख्यालय को सूचना मिली थी कि कई संस्थाएं व संगठन जिसमें गंभीर आपराधिक छवि के लोग हैं, वे भी कोरोना वारियर्स के नाम पर विधि व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर रहे हैं।
राज्य पुलिस मुख्यालय के आईजी अभियान साकेत सिंह ने सभी जिलों के एसपी को इस संबंध में पत्र लिखा है।
पत्र के जरिए आदेश दिया गया है कि पुलिसकर्मी किसी तरह का पुरस्कार न लें। पुरस्कार लेने के पहले अनुमति लेना अनिवार्य होगा।