पंडराः भाई-बहन का दोहरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी अर्पित गिरफ्तार

राँची दर्पण डेस्क। राजधानी रांची के पंडरा इलाके में शनिवार की सुबह चार बजे अपराधियों ने भाई-बहन की निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्पित को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी अर्पित दूसरे राज्य में शरण लिया हुआ है। पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर मुख्य आरोपी अर्पित को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल गिरफ्त में आए आरोपी अर्पित को रांची लाया जा रहा है।

इस मामले में पुलिस के वरीय पदाधिकारी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ज्यादा जानकारी साझा करेंगे।

बता दें कि यह पूरी वारदात पंडरा ओपी इलाके के ओझा मार्केट जनक नगर रोड इलाके की है। यहां चंदा देवी अपने दो बच्चों एक साथ किराए के मकान मे रहा करती थी, जबकि बच्चों के पिता और घायल मां के पति संजीव कुमार सिंह देश से बाहर आबू धाबी मे कार्यरत थे।

पूरी वारदात शनिवार सुबह 4 बजे के आसपास की है। घटना की सूचना घायल चंदा के पिता को सुबह साढ़े 5 बजे मिली जिसके बाद वे चंदा के घर पहुंचे जहां उन्होंने देखा तो श्वेता मृत पडी हुई थी, जबकि नाती ओम और बेटी चंदा देवी घायल अवस्था में थी।

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद घायलों को रिम्स भेजा गया, जहां ओम की मौत हो गई थी। जबकि, चंदा देवी अब भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

Show More

Ranchi Darpan

वरीय पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय समाचारों पर गहरी समझ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। उनका उद्देश्य ताज़ा खबरें, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक ईमानदारी से पहुँचाना है। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित राँची दर्पण (Ranchi Darpan) के माध्यम से वे राजधानी राँची और उसके आसपास से जुड़ी स्थानीय खबरें, प्रशासनिक मुद्दे एवं राजनीतिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हैं। वे मानते हैं कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker