Sunday, December 3, 2023
अन्य

    धान क्रय केन्द्र की शुरुआत और असहायों के बीच कंबल-अलाव की हो जल्द व्यवस्था :रामटहल चौधरी

    ओरमांझी (एहसान राजा)।  झारखंड नागरिक परिषद के अध्यक्ष पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरन  को ध्यान आकृष्ट करते हुए लिखा है। कि धान के के क्रय विक्रय जल्द किया जाए तथा उचित समय पर किसानों को धान का मूल्य मिले दिन प्रतिदिन बिचौलिए किसानों के धान  को ओने पौने दाम में खरीद रहे हैं और किसान विवश होकर उन बिचौलियों के हाथों धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं।

    सरकार धान की क्रय मूल्य भी निर्धारित कर चुकी है। फिर भी धान क्रय केंद्र अभी तक बंद पड़ा हुआ है। इसे जल्द ही शुरू की जाए नहीं तो किसानों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।

    ऐसी परिस्थिति में न्यूनतम मूल्य पर जल्द से जल्द धान क्रय केंद्रों में धान खरीदने का कार्य करके उन्हें शीघ्र धान की कीमत का भुगतान सुनिश्चित करने की जरूरत है। भुगतान में होने वाले बिलंब से किसानों में असंतोष की भावना पनपती है।

    पूर्व सांसद राम टहल चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में वृद्धों एवं असहाय के बीच कंबल का वितरण शीघ्र किया जाए तथा चौक चौराहे में अलाव की भी व्यवस्था की जाए। जिससे गरीबों और असहाय को ठंड से कोई भी हानि या क्षति ना हो।

    पूर्व सांसद ने मंत्री रामेश्वर उरांव को भी पत्र के माध्यम से इन समस्याओं के बारे में अवगत कराया और कहा है कि जल्द से जल्द इस पर संज्ञान लिया जाए।

    - Advertisment -

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    संबंधित खबरें
    - Advertisment -
    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!