अन्य
    Monday, December 11, 2023
    अन्य

      विधायक ने प्रखंड मुख्यालय में किया पीसीसी पथ का शिलान्यास

      रांची दर्पण (मोहसिन)। ओरमांझी प्रखंड मुख्यालय कैम्पस के अंदर  खिजरी विधायक राजेश कच्छप जिला परिषद सदस्या सरिता देवी प्रमुख बुधराम बेदिया उप प्रमुख जयगोविंद साहू प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिनव स्वरूप, अंचल अधिकारी शिव शंकर पांडे व जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को संयुक्त रूप से झारखंड सरकार के जिला योजना अनावर्द्ध निधि से एक हजार फीट पीसीसी पथ का शिलान्यास किया, जो एनएच 33 मुख्य मार्ग से अंचल व प्रखंड के अधिकारियों कर्मचारियों के आवास तक निर्माण किया जाएगा।

      इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रखंड का मंदिर होता है। प्रखंड मुख्यालय जहां पर सभी समुदाय के लोगों की समस्याओं के समाधान व निराकरण होता है। उसकी साफ-सफाई व रख रखाव और देख भाल सही तरीके से होना चाहिए।

      ग्रामीण बैंक ने 21 महिला समितियों को एक करोड़ 5लाख रुपये का बांटे

      11प्रखंड मुख्यालय सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित कर महिला समिति के महिलाओं को रोजगार के लिए ग्रामीण बैंक ने 21 महिला समितियों को पांच-पांच लाख रुपए का ऋण वितरण, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं सशक्त एवं समृद्ध हो सके ग्रामीण बैंक ने एक करोड़ 5 लाख रुपयेका ऋण देकर महिलाओं को पुरुषों के कतार में खड़ा करने की कोशिश की है।

      मौके पर विधायक ने बैंक के द्वारा दिए गए ऋण पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं उन्हें मदद की जरूरत है

       विधायक प्रतीक्षालय कक्ष का विधायक ने किया उद्घाटन

      11111प्रखंड मुख्यालय भवन के नीचले तल्ला में जेएसलपीएस कार्यालय के समीप एक कमरे में विधायक प्रतीक्षालय कक्ष का  सोमवार को फीता काटकर विधायक राजेश ने उद्धाटन किया। इस कार्यालय में प्रखंड मुख्यालय पहुंचे लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

      विधायक ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में लोग आते हैं और इधर से उधर भटकते फिरते हैं मगर उनकी समस्याएं नहीं सुनी जाती, जिसे देखते हुए यह कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। अब क्षेत्र के लोगों की समस्याएं हमारे लोग सुनेंगे और वे खुद इस कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुलझाने की भरपूर कोशिश करूंगी और उनके हक व अधिकार दिलाऊंगा 

      किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर धान बीज वितरण किया गया

      1 1इस कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को 50% अनुदान पर धान बीज का वितरण किया गया  जहां विधायक महोदय ने कहा कि मानसून के पहले  किसानों को  धान का बीज देख कर मन को काफी आनंद पहुंच रहा है साथ ही विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन,प्रधानमंत्री आवास, के लाभुकों के बीच स्वीक्रति पत्र वितरण किया गया

      इस कार्यक्रम में ओरमांझी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष तुलसी खरवार, ओरमांझी प्रखंड विधायक प्रतिनिधि प्रेमनाथ मुंडा, ओरमांझी प्रखंड प्रमुख बुधराम बेदिया, उप प्रमुख जयगोविंद साहु,  प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचल अधिकारी,जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष सुरेश साहु,अशोक कुमार गुप्ता,  पूर्व उप प्रमुख मुंतजिर अहमद रजा,नरेश यादव, सफिउलाह अंसारी, गुलाब रबानी,   रमेशचंद्र उराँव, रशीद अंसारी, बलराम महतो, किशोर नायक रवि साहु,अनिता देवी, बाबुलाल महली, उमा करमाली, सुरेश मुंडा, सुरेन्द्र उराँव, हुसैन अंसारी,शंकर गुप्ता, दिनेश प्रमाणिक, पंचु तिर्की, हरिमोहन महतो शामिल थे।

      - Advertisment -

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      - Advertisment -
      संबंधित खबरें
      - Advertisment -
      - Advertisment -

      एक नजर

      - Advertisment -
      error: Content is protected !!