रांची दर्पण डेस्क। ओरमांझी थाना पुलिस ने चकला पंचायत अंतर्गत दड़दाग़ गांव से आज शुक्रवार की अहले सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। युवक का शव पेड़ में फंदे से लटका हुआ था। उक्त युवक के शव मिलने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने आज अहले सुबह पेड़ से युवक का लटकता शव देखते ही उसकी तत्काल सूचना ओरमांझी थाना पुलिस को दी गई।
जिसके बाद पुलिस ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय पुलिस प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग में घटना की आशंका जता रही है। पुलिस ने युवक के शव के पास से एक युवती की फोटो बरामद की है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।