ओरमांझी (एहसान राजा)। ओरमांझी प्रखंड के मौजा डुण्डे के खाता संख्या 14 प्लॉट संख्या 45 में टिबरा बेदिया ने 1996 में अपना इंदिरा आवास बनाया गया था। जिसमें डुण्डे ग्राम निवासी चमना वेदिया के द्वारा वर्षों से अवैध कब्जा कर ताला बंद कर दिया गया था।
आज बुधवार को भ्रष्टाचार मुक्ति संघ झारखंड रांची के पहल पर डुण्डे निवासी स्वर्गीय टिवरा बेदिया के अनाथ पुत्र अकाश बेदिया, प्रकाश बेदिया एवं रमेश बेदिया को अपने पिता के द्वारा बनाए गए इंदिरा आवास को अवैध कब्जे से मुक्त करा कर अर्थात ताला खोलकर अधिकार दिलाया है।
इस मौके पर भ्रष्टाचार मुक्ति संघ झारखण्ड के केंद्रीय सचिव रामनंदन महतो, उपसचिव कृष्ण कुमार महतो, ओरमांझी प्रखंड के अध्यक्ष सुमित्रा देवी, बिनोद कुमार महतो मीडिया प्रभारी, शिवनारायण महतो, बसंती देवी, रघु बेदिया, मीना देवी, बंशीलाल महतो, आकाश बेदिया एवं संघ के सदस्य उपस्थित थे।