Sunday, December 3, 2023
अन्य

    7 कैबिनेट सहयोगी के साथ तीसरी बार होम क्वारंटाइन हुए सीएम

    रांची दर्पण डेस्क। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर होम क्वारंटाइन हो गए हैं। यह तीसरा मौका है, जब मुख्यमंत्री होम क्वारंटाइन हुए हैं।

    इस बार झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कोरोना से संक्रमित पाये जाने की वजह से सीएम को क्वारंटाइन में जाना पड़ा है।  मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी कैबिनेट के 7 मंत्री होम क्वारंटाइन में रहेंगे।cm hemant corona hom isolation

    बता दें कि मंगलवार को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था। बन्ना गुप्ता की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।

    चूंकि बन्ना गुप्ता मंगलवार (18 अगस्त, 2020) को कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे, इसलिए इसमें मौजूद सभी मंत्रियों ने खुद को क्वारंटाइन करने का निर्णय लिया है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहली बार पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कोरोना से संक्रमित पाये जाने के बाद सीएम क्वारंटाइन हुए थे।

    इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में कई लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि के बाद वह होम क्वारंटाइन में चले गये थे। मुख्यमंत्री आवास और मुख्यमंत्री के कार्यालय को पूरी तरह से सैनिटाइज करवाया गया था।

    स्वास्थ्य मंत्री के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सरकार के 8 मंत्रियों ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। यानी वे अब किसी से मिलेंगे नहीं। हालांकि, ये लोग अपने घर से ही कामकाज करते रहेंगे।

    मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार मंगलवार को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था। बन्ना गुप्ता की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। चूंकि बन्ना गुप्ता मंगलवार (18 अगस्त, 2020) को कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए थे, इसलिए इसमें मौजूद सभी मंत्रियों ने खुद को क्वारंटाइन करने का निर्णय लिया।

    मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अलावा वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री जोबा मांझी शामिल हुईं थीं।

    मंगलवार को जैसे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना मिली, कैबिनेट की बैठक में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री समेत तमाम मंत्रियों ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया।

    - Advertisment -

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    संबंधित खबरें
    - Advertisment -
    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!