Sunday, December 3, 2023
अन्य

    अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपाईयों ने निकाली कैंडल मार्च

    ओरमांझी (एहसान राजा)। रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल के एडिटर अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में ओरमांझी भाजपा मंडल ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया ओरमांझी शास्त्री चौक में ओरमांझी भाजपा मंडल के अध्यक्ष दिलीप मेहता के नेतृत्व में भाजपाइयों ने हाथों में कैंडल लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

    इस दौरान भाजपाई पत्रकार अर्णव गोस्वामी को रिहा करो, महाराष्ट्र सरकार हाय हाय तथा पत्रकारों पर हमला बंद करो आदि नारा लगाकर अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री अमरनाथ चौधरी ने कहा कि यह पत्रकार और उनके स्वतंत्रता पर सीधा सीधा हमला है। महाराष्ट्र सरकार पुलिसिया कार्रवाई से पत्रकारों को डराने का काम कर रही है।

    प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि अर्णव की गिरफ्तारी पत्रकारिता पर हमला है। महाराष्ट्र सरकार का यह कदम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है।

    विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो , जिला सदस्यता प्रभारी मानकी राजेंद्र साही, महामंत्री ग्रामीण जिला नरेंद्र सिंह वरिष्ठ कार्यकर्ता बालक पाहान, अलखनाथ महतो, राज किशोर साहू, अरविंद, बबलू, दिवाकर साहू, सुरेंद्र प्रजापति, सुनील महतो, कृष्ण कुमार, लक्ष्मण साहू,राजेश गुप्ता, आफताब आलम, भीम मुंडा, जीतराम मुंडा, जितेंद्र महतो,मोती महतो, जगमोहन मुंडा,नील मोहन मुंडा आदि शामिल थे

    - Advertisment -

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    - Advertisment -
    संबंधित खबरें
    - Advertisment -
    - Advertisment -

    एक नजर

    - Advertisment -
    error: Content is protected !!